रायगढ़छत्तीसगढ

दो बाइकों की भिड़ंत,दो युवकों की मौत,दो घायल

रायगढ़,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो मोटरसायकिलों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हें, उन्हें सीएचसी बरमकेला में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि घायल दोनों युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामला बरमकेला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम नावापाली के पास दो मोटरसायकों की आपस में भिड़ंत होने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। दो युवक घायल हैं, घायलों को सीएचसी बरमकेला लाया गया। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मोटरसायकिलों की रफ्तार तेज होने के कारण दोनों बाइक आपस में टकरा गईं। मृतक बोइरडीह निवासी 20 साल किशन चौहान और मृतक दयाशंकर सिदार 23 साल कंचनपुर कि निवासी है। घायल होने वाले युवक का नाम कन्हैया चौहान बोइरडीह और किशन सिदार कंचनपुर कि हालत काफ़ी गंभीर बताई जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!