छतीसगढ़धरसीवा

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, तीन बच्चियों के पिता की मौके पर मौत, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग बन रही दुर्घटनाओं का कारण

 धरसींवा न्यूज़ धमाका – अतिक्रमण से संकीर्ण हुए सर्विस रोड और भारी वाहनों की पार्किंग बन चुके सिक्स लेन में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आज एक बार फिर से दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां एक बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई.

यह मामला सिलतरा थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान नेतराम देवांगन के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक शादीशुदा था और उसकी तीन बेटियां हैं. मामले मि कार्रवाई करते हुए सिलतरा पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

आपको बता दें कि सांकरा में टाटीबंध फोरलेन पुल के आसपास सिक्स लेन को भारी वाहनों ने पार्किंग स्थल बना लिया है, जबकि सिक्स लेन के किनारे बनी सर्विस रोड पर औद्योगिक वाहन दौड़ते हैं और जिन लोगों को अपने दुकान और मकान का मुआवजा मिल चुका है. उन्होंने फिर से सड़क पर अतिक्रमण कर दुकानें बना ली हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!