छतीसगढ़बिलासपुर

दो बार जान देने की कोशिश, तीसरी बार फांसी लगाकर की आत्महत्या

 बिलासपुर न्यूज़ धमाका – केंवटाडीह में रहने वाले ग्रामीण ने नदी किनारे पेड़ पर अपनी पेंट से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पचपेड़ी क्षेत्र के केंवटाडीह भुतहा में रहने वाले नकुल पटेल(40) रोजी-मजदूरी करते थे। वे परिवार के साथ बाहर कमाने खाने के लिए गए थे।

वहां से परिवार को लेकर वे कुछ दिन पहले ही गांव आए थे। गुरुवार की दोपहर स्वजन घर पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान वे घर से निकल गए। शाम करीब चार बजे गांव के लोगों ने बताया कि नकुल की लाश लीलागर नदी के किनारे तेंदू के पेड़ पर लटक रही है। इस पर उनका बेटा प्रीतम पटेल स्वजन के साथ मौके पर पहुंचा। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

स्वजन ने पुलिस को बताया कि नकुल ने दो बार पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया है। गांव के लोगों ने उसे फांसी का फंदा बनाते देख किसी तरह बचा लिया था। तीसरी बार उसने अपनी पेंट से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव चीरघर भेज दिया है। शुक्रवार को शव का पीएम कराया जाएगा। स्वजन से आगे की पूछताछ में आत्महत्या का कारण स्पष्ट होगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!