छतीसगढ़रायपुर

एक ही परिवार के चार की हत्या, तीन आरोपियों ने घर घुसकर दो महिला, मासूम सहित चार को मार डाला….

रायपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि तीन लोग धारदार हथियार लेकर घर में घुसे थे। तीनों आरोपियों ने मिलकर दो महिला, एक युवक और एक मासूम है।

मृतक दोनों महिला आपस में बहन है और तीजा पर अपने मायके आई हुई थी। बलौदाबाजार एसपी विजय अग्रवाल खुद मौके पर पहुंचे हुए हैं। तीनों संदेहियों को हिरासात में लिया गया है। तीनों संदेही मृतक परिवार के ही पड़ोसी है। प्रारंभिक पूछताछ में संदेही/आरोपियों द्वारा अपनी बच्ची की तबीयत खराब होने में, मृतक परिवार द्वारा जादू टोना करने का शक बताया जा रहा है। प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना कसडोल थाना क्षेत्र के छरछेद गांव की है। बताया जा रहा है मृतक के पड़ोस में रहने वाले तीन आरोपी आज शाम मृतक के घर पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने पहले महिलाओं की हत्या की। फिर युवक और एक मासूम को भी मार डाला। घटना स्थल की जो फोटो आई है, वो रौंगटे खड़े कर देने वाली है। फोटो में दिख रहा है आरोपी इतने निर्दयी थे कि दूध पी रहे मासूम तक को नहीं छोड़ा और माँ के साथ साथ उसकी भी हत्या कर दी।

आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है।

एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद पूरे गांव में सनसनी मची हुई है। वहीं, मृतकों के परिजनों का इस हत्याकांड के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की टीम मामले में जांच कर रही है। फिलहाल, प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

मृतकों के नाम

1. चेतराम पिता राम लाल उम्र 45 साल , 2. जमुना बाई केवट , 3. जमुना बाई का छोटा बच्चा , 4. यशोदा बाई केवट

संदेहियों के नाम

1. रामनाथ पाटले , 2. दीपक पाटले , 3. दिल कुमार पाटले

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!