बीजापुरछत्तीसगढ

बीजापुर में एड़समेटा कांड को लेकर आंदोलन , आदिवासी जुटे कहा- मारे गए ग्रामीणों के परिवार को 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा दो

Story Highlights
  • क्या है एडसमेटा कांड - 17-18 मई 2013 की रात में बीजापुर जिले के एडसमेटा गांव में ग्रामीण बीज पंडुम मनाने इकठ्ठा हुए थे। नक्सल ऑपरेशन में निकले जवानों ने ग्रामीणों को नक्सली समझ कर गोलीबारी की थी। जवानों की गोली लगने से इस घटना में 4 नाबालिग समेत कुल 8 लोग मारे गए थे। इस घटना पर जस्टिस वी के अग्रवाल की कमेटी ने जांच रिपोर्ट के फैसले के आधार पर कहा था कि, मारे गए सभी लोग ग्रामीण थे। उनका माओवादियों से कोई संबंध नहीं था।
  • ग्रामीणों ने बीजापुर जिले के पुसनार में प्रस्तावित सुरक्षाबलों के नवीन कैंप का भी विरोध किया है। ग्रामीणों ने कहा- हमें पुसनार में पुलिस कैंप नहीं चाहिए। यदि गांव में पुलिस कैंप खुलता है तो जवान गांव में घुसेंगे। बेकसूर ग्रामीणों को नक्सली बताकर गिरफ्तार किया जाएगा। या फिर एनकाउंटर में उनकी हत्या कर देंगे। ग्रामीणों ने कहा है कि, हमें गांव में न तो कैंप चाहिए और ना ही सड़कें। लगभग 1 महीने पहले ही ग्रामीणों ने इलाके में निर्माणाधीन सड़क को भी कई जगह से काट दिया था।

बीजापुर न्यूज़ धमाका ///जिले में एक बार फिर ग्रामीणों का आंदोलन शुरू हो गया है। गुरुवार को जिले के नक्सल प्रभावित गंगालूर के बुर्जी में दर्जनों गांव के सैकड़ों ग्रामीण इकठ्ठा हुए।सुकमा जिले के सरहदी इलाके सिलगेर में पुलिस की गोलियों से मारे गए ग्रामीणों के परिजनों को भी मुआवजा देने की मांग आंदोलनरत ग्रामीणों ने की है। उन्होंने कहा कि, सिलगेर में पुलिस कैंप के खिलाफ ग्रामीण शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस जवानों ने उन पर फायर खोल दिया था।

पुलिस की गोली से 3 ग्रामीणों की मौत हुई ,जबकि भगदड़ में एक गर्भवती महिला ने भी दम तोड़ा था। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों को सजा देने की भी मांग की है।ग्रामीणों ने एडसमेटा गोली कांड के मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ व घायलों को 50-50 लाख रुपए का मुआवजा देने की सरकार से मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि, यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वे बीजापुर जिले से राजधानी रायपुर तक पदयात्रा करेंगे। ग्रामीणों ने राज्यपाल के नाम बीजापुर तहसीलदार अमित योगी को ज्ञापन भी सौंपा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!