छतीसगढ़सुकमा

आदिवासी बालिका छात्रावास की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप…..

सुकमा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आवासीय विद्यालय में पढ़ रही 8वीं की छात्रा 7 महीने की गर्भवती हो गई है। यहां तक की छात्रा पिछले 15 दिनों से स्कूल नहीं आ रही थी। प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलते ही प्रबंधन ने छात्रा का स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिसमें गर्भधारण की पुष्टि हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, 8वीं की छात्रा आवासीय विघालय में रहकर पढ़ाई कर रही है। इसी बीच वह अचानक स्कूल आना बंद कर देती है। जिसके बाद स्कूल की शिक्षिकाओं ने छात्रा की सहेलियों से बातचीत की, तो उन्हें पता चला कि वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की खबर जब लोगों के बीच फैलने लगी तो आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका और प्रधान अध्यापिका ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। जिसके बाद यह पूरा मामला जिला प्रशासन तक पहुंचा। जिसके बाद चाइल्ड प्रोटेक्शन कमीशन की टीम स्कूल पहुंची और मामले की जांच की। जांच के बाद उन्होने थाने में इसकी FIR दर्ज कराई।

प्रधानाध्यापिका बोलीं- बच्चे जब छुट्टी पर घर जाते हैं, वहीं ये होता है 

इस पूरे मामले को लेकर आवासीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने कहा कि, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। जब बच्चे छुट्टी में घर जाते हैं, तो वहीं ये सब होता है। बच्चों का मेडिकल टेस्ट अधीक्षिका करवाती हैं। 

बीईओ को नहीं दी है जानकारी 

वहीं सुकमा खंड शिक्षा अधिकारी सुखराम देवांगन ने कहा कि, आवासीय विद्यालय की एचएम ने मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है।

जिला मिशन समन्वयक को जानकारी नहीं

इस पूरे मामले में जिला मिशन समन्वयक उमा शंकर तिवारी ने मामले से पल्ला झाड़ते कहा कि, मुख्यालय से बाहर होने की वजह से मुझे जानकारी नहीं है। चाइल्ड प्रोटेक्शन कमीशन वालों को पता होगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!