
रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर के घड़ी चौक में आज नशे में धुत्त एक ई-रिक्शा ऑटो चालक ने दूसरे ऑटो चालक को कैची पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना में खून से लतपथ ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. मौके पर मौजूद ऑटो चालकों ने बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.



