कोंडागांवबस्तर

कल सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल होंगे फेडरेशन के हड़ताल में

छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका

कोंडागांव में हड़ताल की तैयारी पूर्ण आज समस्त विभाग के कार्यालय में डोर टू डोर जाकर संपर्क किया गया। जिसमें लगभग सभी विभाग के अधिकारियों कर्मचारी फेडरेशन के हड़ताल में शामिल होंगे । 3 नवंबर 2021 को कलेक्टर के अलावा समस्त कार्यालय एवं समस्त स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य कार्यालय पूर्णता बंद होंगे। इस तारतम्यता में कोंडागांव के सभी जिलाधिकारी एव सभी कर्मचारियों से मुलाकात उनके ऑफिस में जाकर हड़ताल में शामिल होने के लिये सभी लोगो से सम्पर्क किया गया। इस हड़ताल से समस्त ऑफिशियल कार्य एवं टीकाकरण एवं अन्य कार्य प्रभावित होंगे। कोंडागांव जिले के समस्त विकासखंड बड़े राजपुर ,केशकाल ,फ़रस गांव माकड़ी एवं कोंडागांव में अलग-अलग जगह सभी कर्मचारियों अधिकारी अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। जिला संयोजक नीलकंठ शार्दुल ने कहा है कि हम सभी कर्मचारी अधिकारी को केंद्र सरकार से 16 प्रतिषत कम महँगाई भत्ता मिल रहा है जिससे सभी कर्मचारी अधिकारियों को काफी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है । इसके साथ साथ हाउस रेंट ,पदोन्नत वेतनमान सहित 14 सूत्री मांग है उसको सरकार को तत्काल पूर्ण करनी होगी अन्यथा सभी कर्मचारी और अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिये बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!