देश

आज संसद के बजट सत्र का दूसरा दिन,पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार किया प्रदर्शन,नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की मांग

देश,न्यूज़ धमाका :-संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च, सोमवार से शुरू हो गया। संसद के इस सत्र से पहले आए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत का उत्साह भाजपा नेताओं में साफ देखा जा सकता है। वहीं विपक्ष को नए मुद्दों की तलाश करना पड़ रहा है। सत्र के पहले दिन कई विपक्षी नेताओं ने नोटिस दिए और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग की। कुछ नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध और वहां फंसे भारतीयों पर चर्चा की मांग की है। इस मुद्दे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंगलवार को दोनों सदनों में बयान जारी करेंगे।

  • शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भारतीय रुपये के मूल्यह्रास पर चर्चा करने के लिए राज्यसभा में शून्यकाल प्रस्तुत किया।
  • कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में रूस-यूक्रेन संकट और यूक्रेन से निकाले गए भारतीय छात्रों की स्थिति और भविष्य पर चर्चा करने के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
  • नजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा आज लोकसभा में संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2022 पेश करेंगे। इस बिल में त्रिपुरा के कुछ समुदायों को एसटी की सूची में शामिल करने के लिए संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश, 1950 में संशोधन का प्रस्ताव है।
  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में जम्मू-कश्मीर का बजट पेश करेंगी।
  • भाकपा के राज्यसभा सांसद बिनॉय विश्वम ने ईपीएफओ की ब्याज दर को 8.5 फीसदी से घटाकर 8.1 फीसदी करने के फैसले पर चर्चा करने के लिए नियम 267 के तहत निलंबन का नोटिस दिया है, जो 43 साल का निचला स्तर है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!