नारायणपुरछत्तीसगढ

नारायणपुर में नक्सलियों ने किया आईईडी विस्फोट,एक जवान शहीद, एक ज़ख्मी

नारायणपुर,न्यूज़ धमाका:- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है. वहीं एक जवान घायल बताया जा रहा है. आईटीबीपी 53 बटालियन  टीम सड़क निर्माण को सुरक्षा देने निकली थी. ये हादसा सुबह लगभग 8.30 पर घटा. शहीद जवान का नाम राजेंद्र सिंह बताया जा रहा है और घायल जवान का नाम महेश है.

ये घटना सोनपुर थानाक्षेत्र के ढोंडरीबेड़ा के पास हुई घटना नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार ने इस खबर की पुष्टि की है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह आईटीबीपी 53 बटालियन के जवान सड़क निर्माण को सुरक्षा देने निकले थे. सोनपुर थाना के ढोंडरीबेड़ा के पास पहुंचते ही आईईडी बम ब्लास्ट हो गया. जिसमें एक जवान शहीद हो गया और दूसरे घायल जवान अस्पताल ले जाया गया. जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सर्चिंग बढ़ा दी गई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!