खेल

आज चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच शानदार फ़ाइनल मुकाबले होने वाला है

चेन्‍नई और कोलकाता के बीच आईपीएल इतिहास पर नजर डालें तो दोनों टीमें 25 बार आमने-सामने आ चुकी हैं. इस दौरान चेन्‍नई का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है.

आईपीएल 2021 के खिताबी मुकाबले का मंच सज गया है. शुक्रवार को चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स से होने वाला है. एक तरफ धोनी की टीम है जो तीन बार खिताब पर कब्‍जा कर चुकी है वहीं कोलकाता के नाम दो आईपीएल खिताब हैं. कोलकाता ने अपने शुरुआती सात में से पांच मुकाबले हारे थे लेकिन यूएई पहुंचने के बाद इस टीम ने जीत की ऐसी लय पकड़ी है कि बड़ी-बड़ी टीमों को इयोन मोर्गन की सेना धूल चटा चुकी है. कोलकाता की टीम केवल आठ मुकाबले ही जीत पाई है जबकि चेन्‍नई ने दोगुने यानी 16 मैचों में जीत दर्ज की. इस दौरान एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका हैप्‍लेऑफ में कोलकाता ने पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया फिर क्‍वालीफायर-2 में इस टीम का शिकार दिल्‍ली कैपिटल्‍स बनी. वेंकटेश अय्यर के सलामी बल्‍लेबाज के तौर पर जिम्‍मेदारी संभालने के बाद से टीम काफी मजबूत नजर अ रही है. चेन्‍नई के सामने कोलकाता का रिकॉर्ड है बेहद खराब, जानें क्‍या कहते हैं आंकड़े ? गिल और अय्यर की जोड़ी टीम को लगातार अच्‍छी शुरुआत देती आ रही है.क्‍या कोलकाता की टीम अपने रिकॉर्ड में कुछ सुधार कर पाएगी ? ये तो वक्‍त ही बताएगा लेकिन दोनों टीमों के बीच फाइनल बेहद शानदार होने वाला है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!