छतीसगढ़भिलाई

जीप चुराकर झाड़ियों में छिपाया, बेचने ग्राहक की तलाश कर रहे तीन चोर गिरफ्तार

भिलाई न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले में वाहन चोरी की एक फिल्मी साजिश का भंडाफोड़ हुआ है। भिलाई नगर पुलिस ने जीप चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने रात के अंधेरे में जीप चोरी कर झाड़ियों में छिपा दी थी और बाद में उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाशते पकड़े गए।

क्या है पूरा मामला?
भिलाई नगर थाना क्षेत्र के आमदी नगर श्रीराम चौक, हुडको निवासी दिनेश कुमार मिश्रा (60 वर्ष) ने 11 जून की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अपनी गैरेज से जीप चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर और सशक्त एप की मदद से जांच आगे बढ़ाई।

फिल्मी अंदाज़ में छिपाई गई थी जीप
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-4 स्थित जेपी सीमेंट प्लांट के पास कुछ लोग चोरी की जीप के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। संदेह के आधार पर जब जीप के नंबर को ट्रेस किया गया तो वह चोरी की निकली। तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने जीप को चोरी करने के बाद घने झाड़ियों में छिपा दिया था, ताकि पुलिस की नजर से बच सकें। जीप को बेचने की फिराक में ही वे ग्राहक की तलाश कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी
लीलाराम निषाद (26 वर्ष) – निवासी ग्राम घुघसीडीह, दुर्ग

खिलेश कुमार पटेल (21 वर्ष) – निवासी खोपली

अमित कुमार निषाद (25 वर्ष) – निवासी आमदी बजरंग चौक, रायपुर

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। चोरी की गई जीप भी आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर ली गई है।

पुलिस की सतर्कता से नाकाम हुई चोरी की योजना
इस घटना में भिलाई नगर पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से वाहन चोरों की साजिश नाकाम हो गई। पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार गश्त, निगरानी और तकनीकी साधनों का उपयोग किया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!