छतीसगढ़कोंडागांव

कोंडागांव जिले में जंगली जानवर के पैर का निशान दिखने से मच गया हड़कंप

lion

फरसगांव न्यूज़ धमाका –  मोहलई गांव के लोगों का कहना है की यह शेर के पंजे का निशान है। जिसके बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है। वहीं गांव का कोटवार मुनियादी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दे रहा है।  

दरअसल यह पूरा मामला फरसगांव विकासखंड के मोहलई गांव का है। जहां पर  शेर के पंजे का निशान देखा गया है। ग्रामीणों का कहना है की यह शेर का पंजा है  जिसके बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है। पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं गांव का कोटवार मुनियादी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दे रहा है।  

खेत में देखा गया पंजा 

गांव में जंगल के किनारे दयाल चक्रधारी ने सुबह- सुबह अपने खेत मे शेर के पंजे का निशान देखा और गांव वालो सूचना दी। गांव के बुजुर्गों ने कहा की यह शेर का पंजा है। गांव के समीप जंगली जानवर के पैर दिख जाने से गांव में दहशत का माहौल है। कई लोग शेर में पंजे का निशान देखने खेत मे पहुच रहे है और  विडियो  भी बना रहे है ।

सतर्क रहने की दी जा रही चेतावनी 

गांव में कोटवार मुनादी करके ग्रामीणों को जंगल जाने से मना करते हुऐ सतर्क रहने कह रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दे दी है। सूचना मिलने के बाद भी वन विभाग के लापरवाही देखने को मिली है। विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर निरीक्षण करने के लिए नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया की एक दिन पहले बेलगांव डोंगरीपारा में भी शेर के पंजे का निशान देखा गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!