छतीसगढ़जशपुर

जशपुर में छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार 

Jashpur News: भाई को स्कूल से लेकर लौट रही छात्रा के साथ सलीम ने किया दुष्कर्म, फिर गाड़ी नंबर के आधार पर ऐसे पकड़ाया...

जशपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के जशपुर में छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घटना को तब अंजाम दिया जब छात्रा अपने भाई को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। शर्मनाक वारदात के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया था। बालिका की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुये गाड़ी नंबर के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, 30 अगस्त को नाबालिग पीडिता अपने परिजनों के साथ थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि कांसाबेल क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ाई करती है। प्रतिदिन की तरह 30.08.2024 को सुबह में स्कूल जाने के लिए सायकल से अपने घर से निकली थी, बालिका अपने सायकल में भाई को भी बैठाकर ले जा रही थी जो एक ही स्कूल में पढ़ता है, रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल में आया जो काला रंग का मोटर सायकल था और पीडिता को बोला कि तुमको स्कूल में टीचर बुला रही है, तुम्हारा सलेक्शन खेल में हुआ है जशपुर जाना है कहते हुए पीडिता को अपनी मोटर सायकल में बैठाया और पास के नाला जंगल अंदर जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता के धमकी दिया कि घटना के संबंध में अगर किसी को बतायेगी तो जान से मारकर खत्म कर दूंगा बोला और अपनी मोटर सायकल में पीड़िता को बैठाकर स्कूल के पास छोड़ कर चला गया। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

रिपोर्ट की गंभीरता को देखते हुए एसपी शशि मोहन सिंह द्वारा डीएसपी विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम का गठन कर आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे। विवेचना दौरान पीड़िता ने केवल बाईक रजिस्ट्रेशन का केवल 4 डिजीट अंक ही पुलिस को बताई थी। इसी आधार पर गाड़ी का कलर एवं निर्माता के संबंध में जानकारी लेकर टीम द्वारा क्षेत्र में इस माॅडल की कितनी गाड़ियां चल रही है, इस संबंध में आस-पास के शो-रूम एवं वाहन विक्रेताओं के पास जाकर पतासाजी किया गया। टीम द्वारा अत्यंत प्रोफेशनल तरीके से जीरोईन करते हुये मुखबीर से ज्ञात हुआ कि बाइक एवं उक्त हुलिया का व्यक्ति ग्राम चिडोरा में देखा गया है। पुलिस टीम द्वारा तत्काल ग्राम चिड़ोरा पहुंची जहां सलीम सांई को हुलिये के आधार पर संदेह जाहिर करते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु थाना लाया गया, पूछताछ में आरोपी सलीम सांई द्वारा उक्त अपराध घटित करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल पल्सर सी.जी. 14 एम.आर. 6259 जप्त किया गया। आरोपी सलीम साई उम्र 30 साल निवासी चिडोरा थाना कांसाबेल के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 01.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक विजय राजपूत, निरीक्षक गौरव पांडेय प्रधान आरक्षक 94 जोस्टीन तिर्की, आर. शरदचंद बेहरा, आरक्षक 471 विनोद यादव, सैनिक 41 जोगेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि ”प्रकरण अत्यंत संवेदनशील है, इस प्रकरण में आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम को लगाया गया था, टीम ने प्रोफेशनल तरीके से पूरे केश को हैंडल कर प्रकरण के आरोपी सलीम सांई को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है, टीम में शामिल अधि./कर्मचारियों को नगद ईनाम से पुरष्कृत किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!