बिलासपुरछत्तीसगढ

महिला को जान से मारने की धमकी दी युवकों ने , बकरा बना विवाद का कारण

बिलसपुर न्यूज़ धमाका /// मारपीट से आहत महिला ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है।बकरा बेचने के बाद और रुपये मांगने का विरोध करने पर युवक ने महिला की पिटाई कर दी। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।बहतराई नाग-नागिन तालाब के पास रहने वाली श्यामा साहू सिम्स में काम करती हैं। उनके बेटे ने पड़ोस में रहने वाले भुरू साहू से बकरा लिया है। इसकी पूरी रकम भी दे दी गई है। इसके बाद भी भुरू ने सरकंडा थाने में रकम नहीं देने की शिकायत की है। इसी बात को सुलझाने के लिए श्यामा ने भुरू से बात की। इयके बाद दोनों अपने घर चले गए।

शनिवार की रात नौ बजे तालाब के पास किराना दुकान के सामने श्यामा का बेटा राघवेंद्र खड़ा था।वहीं पर भुरू अपने साथियों के साथ पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर युवकों ने राघवेंद्र की लाठी से पिटाई शुरु कर दी। मारपीट के बीच श्यामा का पति बनवारी वहां बीच-बचाव के लिए पहुंचा। साथ ही उनका छोटा बेटा युवराज भी वहां पहुंच गया। युवकों ने तीनों से मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। महिला की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपियों की तलाश में है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!