कोरबाक्राइमछत्तीसगढ

युवक ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या , शव को नाले में फेका

Story Highlights
  • युवक ने पहले युवती को प्रेम जाल में फंसाया, जब गर्भवती हुई तो उसे गर्भपात करने कहा, कई बार गर्भपात के लिए दवाई भी दी। फिर घुमाने के बहाने प्रेमिका को ले गया और घटना को अंजाम दिया

कोरबा न्यूज़ धमाका /// एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को नाले में फेंक दिया। युवती तीन माह की गर्भवती थी। आरोपी उसे अबार्शन के लिए कह रहा था, लेकिन वह तैयार नहीं थी। युवती का शव पुलिस को एक दिसंबर को मिला था। इसके बाद गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला श्यांग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार एक दिसंबर को कोरबा जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी दूर गिरारी नाले में एक युवती का शव मिला था। ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। शव काफी फूल और सड़ चुका था। पुलिस ने जांच की तो शव की पहचान रायगढ़ जिले में धरमजयगढ़ गांव के बोरो निवासी बूंदमती कुमारी के रूप में हुई। यह भी पता चला कि वह तीन माह की गभर्वती थी।

पुलिस आरोपी को खोजते हुए बोरो गांव पहुंची तो पूछताछ में पता चला कि गांव का ही नरेश पटेल रिश्तेदारी में गया था। वहीं से आरोपी और युवती बूंदमती घूमने जाने की बात कह कर वहां से निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं है। इस पर पुलिस ने नरेश की तलाश शुरू की तो वह गांव में ही छिपा मिल गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

आरोपी ने बताया कि उसका और बूंदमती का प्रेम संबंध था। 24 नवंबर को दोनों घूमने के लिए निकले और करीब डेढ़ बजे नाले के पास पहुंचे। बूंदमती से गर्भपात को लेकर विवाद हुआ, इससे पहले भी उसने गर्भपात के लिए दवाई दी थी, लेकिन उसने खाने से मना कर दिया था। जिसके बाद उसने चुनरी से गला घोंट दिया और शव नाले में फेंक कर भाग निकला।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!