जांजगीरछत्तीसगढ

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत , 6 माह बाद अपने परिवार से मिलने जा रहा था बंगाल

जांजगीर न्यूज़ धमाका /// जिले में गुरुवार देर रात हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन से गिर कर एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने परिजनों के साथ करीब 6 माह बाद घर लौट रहा था। हादसे के दौरान परिजन सो रहे थे। इस बात की सूचना अन्य यात्रियों ने उन्हें जगाकर दी। इसके बाद अगले स्टेशन पर जे आर पी को सूचना दी और युवक की तलाश करने के लिए एक टीम निकली। करीब 3 किमी पहले रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला। जे आर पी ने इसकी सूचना जांजगीर थाने को दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी पसंजीत चौधरी पुत्र 22 वर्षीय हुगली चौधरी महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रहकर काम करता है। वह अपने परिजनों के साथ घर जाने के लिए हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस से निकला था। देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच वह ट्रेन के दरवाजे पर ही खड़ा था। ट्रेन जैसे ही जांजगीर-नैला स्टेशन क्रॉस किया, इसी दौरान अचानक पसंजीत नीचे गिर पड़ा। उस समय उसके परिजन सो रहा थे।

चोट लगने से मौत होने की आशंका हादसा होते देख अन्य यात्रियों ने युवक के पिता को जगाकर इस बात की जानकारी दी। ट्रेन जब चांपा स्टेशन पर पहुंची तो अशोक नीचे उतरा और जे आर पी को सूचना दी। इसके बाद जे आर पी टीम उसे लेकर पसंजीत को तलाश करने निकली। करीब 3 किमी आगे जोबी गांव के तालाब के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। सिर पर चोट लगने से उसकी मौत होने की आशंका है। सुबह इसकी जानकारी जे आर पी ने जांजगीर पुलिस को दी। जिसके बाद जांजगीर पुलिस जांच में जुट गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!