छतीसगढ़बलौदाबाजार

ग्रामीणों ने बनवाई सड़क : शिकायत के बाद भी नहीं हुई मरम्मत, 30 हजार खर्च कर बनवाई रोड 

This is how the road was repaired

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सड़क जर्जर हो गई थी, जिसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों ने प्रशासन से की थी। लेकिन जब प्रशासन ने उनकी नहीं सुनी तो उन्होंने खुद ही सड़क को बनवाने का बीड़ा उठा लिया। कुछ ग्रामीणों ने मिलकर लगभग दो किलोमीटर सड़क की मरम्मत करवाई। जिसके बाद इलाके में यह चर्चा का विषय बन गया है। 

यह पूरा मामला बलौदाबाजार जिले के सरहदी गांव का है। जहां कुरकुटी से बया तक की लगभग 2 किलोमीटर सड़क पर बड़े- बड़े जान लेवा गड्ढे हो गए थे और आए दिन उस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही रही थी। जिसे देखते हुए वाहन मालिकों ने अपने खर्चे से उक्त सड़क पर मुरूम डालकर समतल किया। जिससे आने- जाने वाले लोगों को सुविधा हो रही है। 

स्थानीय लोगों ने चर्चा कर बनवाया 

दरसअल, बया से पिथौरा जाने वाली दो किलोमीटर सड़क पर जानलेवा गड्ढा हो गया था। खराब सड़क की वजह से आए दिन दोपहिया चालक गिर कर घायल हो रहे थे, यहां तक की 2 किलोमीटर की दूरी तय करने में आधे घंटे का समय लगता था। जिस पर स्थानीय निवासी पत्रकार विकास अग्रवाल ने कुछ लोगों से चर्चा कर सड़क मरम्मत करने की बात कही। जिस पर जेसीबी संचालक लोकेश प्रधान, ट्रैक्टर मालिक राजकुमार बरिहा और अशोक चौहान ने सहयोग करते हुए उक्त सड़क को 4 घंटे में ही समतल कर दिया। इस सड़क की मरम्मत में कुल 30 हजार रु का खर्च आया है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!