छतीसगढ़बीजापुर

नक्सल गढ़ में ड्रोन हमले का आरोप : ग्रामीणों ने दिखाए बमो के अवशेष, पुलिस को कोई जानकारी नहीं

बीजापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर बसें गांव के ग्रामीणों ने पुलिस फोर्स पर ड्रोन हमले का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कुछ तश्वीरें भेजी हैं, जिसमें पूवर्ती सीआरपीएफ बेस कैंप के पास के गांवों के खेतों में ड्रोन बम के टुकड़े पाए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि, पुलिस आदिवासी गांवों को निशाना बनाकर ड्रोन बम बरसा रही है। उनका कहना है कि, पुलिस नियमित रूप से तेकुलगुडा- जगरगोंडा पुलिस थाने क्षेत्र में आने वाले कोंडापल्ली, गुंडम पुवर्थी और भट्टीगुडा गांवों पर ड्रोन हमले कर रही है। इस मामले पर SP ने कहा कि, हमें कोई जानकारी नहीं है। 

जगरगुंडा और टेकलगुडेम क्षेत्र में बसे पूवर्ती, गुंडम, भट्टीगुड़ा के ग्रामीणों ने पुलिस फोर्स पर ड्रोन बम से हमले का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि, शुक्रवार रात अलग-अलग ठिकानों पर ड्रोन से बम गिराए गए हैं। हालांकि, इस बमबारी में किसी को कोई चोट नहीं आई है। गांव वालों ने हमारे संवादाता को तस्वीरें भेजीं हैं, जो कि, फटे हुए बम के अवशेष हैं और करीब 1 से डेढ़ फीट का गड्ढा है। ग्रामीणों का कहना है कि बमबारी से गांव के लोगों में काफी दहशत है। 

एसपी ने आरोपों को ठहराया गलत 

इस मामले को लेकर सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने कहा कि, यह आरोप गलत हैं और फिलहाल हमें बमबारी की कोई जानकारी नहीं है। मामला क्या है, हम इसका पता लगवा रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!