छतीसगढ़बिलासपुर

कथा से लौट रहे मां-बेटे को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

बिलासपुर न्यूज धमाका – सीपत थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां–बेटे को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और ओवरलोड ट्रकों पर रोक लगाने की मांग की।

क्या हुआ हादसे की रात?

ग्राम जांजी निवासी हरीश सिंह (28 वर्ष) अपनी मां शकुन सिंह (45 वर्ष) को लेकर मुंगेली जिले के ग्राम भिलौनी में अपनी बहन के घर कथा कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों रात करीब 9:15 बजे बाइक (क्रमांक CG 10 BE 4651) से अपने घर लौट रहे थे।

जब वे ग्राम पंथी के चारपारा मोहल्ला स्थित बोरा फैक्ट्री के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। ट्रेलर की चपेट में आने से मां और बेटे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर रोक और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग करते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

स्थिति को देखते हुए सीपत तहसीलदार, एडिशनल एसपी और सीएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रत्येक 25,000 रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही उन्होंने स्पीड ब्रेकर बनाने, ओवरलोड और ओवरस्पीड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया।

पुलिस जांच जारी

सीपत पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार ट्रेलर और उसके चालक की पहचान की जा सके। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीपत मर्च्यूरी भेज दिया गया है।

सवालों के घेरे में सड़क सुरक्षा

इस हादसे ने एक बार फिर से ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर प्रशासनिक लापरवाही और सड़क सुरक्षा की बदहाल स्थिति को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात है, लेकिन आज तक कोई ठोस उपाय नहीं किए गए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!