छत्तीसगढकोंडागांव

जन्मजात मोतियाबिंद से पीड़ित तीनों सगी बहनों का जिला अस्पताल में हुआ निःशुल्क ईलाज, दुनिया देखने मिली आंखों को रोषनी तीनों सगी बहनों वंदना 17 साल, सविना 14 व 10 वर्षीय यमुना को कोण्डागांव जिला अस्पताल से मिली रोषनी की सौगात।

अक्सर मोतियाबिंद वयोवृद्ध लोगो में पाया जाता है परंतु कुछ मामलों में मोतियाबिंद की शिकायत जन्म से ही नवजात शिशु की आंखों में देखी जाती है। इन बच्चों के सामने पूरा जीवन एक इन बीमारियों के साथ व्यतीत करना पड़ता है। ऐसे ही एक मामला फरसगांव विकासखण्ड के आलीबेड़ा गांव के एक परिवार की तीन बेटीयों में जन्म से ही जन्मजात मोतियाबिंद की शिकायत का सामने आया था। तीनों बहनें इस बीमारी के कारण जन्म से ही देखने में असक्षम थीं। जिसे देखते हुए सीएमएचओ डॉ टीआर कुंवर के निर्देश पर तीनों बहनों को जिला अस्पताल में नेत्र की जांच कर उपचार के लिये लाया गया।


युमना के लिये तैनात हुयी डॉक्टरों की जम्बो टीम – तीनों बहनों में से दो बड़ी बहनों वंदना मरकाम एवं सविना मरकाम की उम्र क्रमशः 17 वर्ष एवं 14 वर्ष थी। जिससे इनका ईलाज विगत माह में नेत्र सर्जन डॉ कल्पना मीणा के द्वारा आसानी से सफलतापूर्वक सम्पन्न कर लिया गया था। परंतु सबसे कम 10 वर्ष की यमुना मरकाम की आयु कम होने के कारण उनके ईलाज में जटिलताएं आ रही थीं। ऐसे में नेत्र सर्जन के नेतृत्व में डॉक्टरों के दल द्वारा यमुना के संबंध में कार्ययोजना तैयार कर सामान्य निश्चेतना के द्वारा ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया।
आपरेषन टीम में सामिल हुये ये – जिसके पश्चात् नेत्र सर्जन डॉ कल्पना मीणा सहित नेत्र विशेषज्ञ सोनू सेठी, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ राहुल तिवारी, डॉ अनिल देवांगन एवं नेत्र सहायक अधिकारी अनिल वैध, अशोक कश्यप, स्टॉफ नर्स नंदा शील, आरती महानंद, अभिलाषा मरकाम, परमेश्वर साहू, पिंकी साहू द्वारा ऑपरेशन में सहयोग किया गया।


नेत्र सुरक्षा में कोण्डागांव बना आत्मनिर्भर – पूर्व में जिले में उत्कृष्ट अत्याधुनिक उपकरणों के न होने के कारण इस प्रकार के जटिल उपचारों के लिये सदैव उच्च संस्थानों को रेफर कर करना पडता था। परंतु जिला प्रशासन की सहायता से नवीन अत्याधुनिक उपकरणों के आ जाने एवं नेत्र सर्जन तथा नेत्र विशेषज्ञों की नियुक्ति के बाद अब नेत्र संबंधी जटिल रोगों का ईलाज भी जिला अस्पताल में संभव हो रहा है। जिससे उपचार हेतु लोगों को अन्य जिलों अथवा दूसरे राज्यों पर ईलाज हेतु निर्भर नहीं रहना पड़ता। जुलाई 2021 में कोरोना संकट के हटने के बाद चलाये गये मोतियाबिंद मुक्त कोण्डागांव अभियान के तहत् सभी विकासखण्डों के 606 मोतियाबिंद के मरीजों का उपचार जिला अस्पताल में लाकर किया जा चुका है।


14 से 20 नवम्बर तक मनाया जा रहा है बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह – जिले में 14 से 20 नवम्बर तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत् सभी विकासखण्डों के नेत्र सहायक अधिकारियों द्वारा स्कूलों में जाकर बच्चों का नेत्र परीक्षण किया जा रहा है। जिसमें नेत्र संबंधी विकारों की जांच कर सम्भव ईलाज तुरंत प्रदान किया जा रहा है साथ ही दृष्टि दोष पाये जाने पर उन्हें निःशुल्क चश्मा प्रदान किया जायेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!