
कांग्रेस पार्टी द्वारा महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए 14 नवंबर से राष्ट्रव्यापी जन-जागरण अभियान शुरू किया गया। जिसके तहत कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता जिले के अलग अलग इलाकों में पदयात्रा कर जनसंवाद और जनता से सीधे संपर्क के जरिये ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने की कोशिश किया जा रहा है।
बडे डोंगर पहुची फूलो देवी नेताम व संत नेताम – इसी कड़ी में केशकाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड फरसगांव के बड़ेडोंगर क्षेत्र में राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलों देवी नेताम, क्षेत्रीय विधायक संतराम नेताम द्वारा कार्यकर्ताओं के संग जन जागरण यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ेडोंगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गली- मौहल्लों में पदयात्रा व बाइक रैली निकाली और केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते बढ़ती महंगाई को लेकर जनता से संवाद किया। सुबह से ही कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस पार्टी के झंडे लेकर निकले और पदयात्रा निकालकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व गिरती देश की अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर जमकर नारेबाजी की गई।
बढ़ती महंगाई ने जनता की कमर तोड़ने का काम किया है – सन्तराम नेताम
जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस आदि में कीमतों अप्रत्याशित वृद्धि कर आम जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। यह बिल्कुल निंदनीय है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। देश की संपत्ति को निजी हाथों में बेचने का काम कर रही है। इनके काले करतूतों का पर्दाफाश कांग्रेस पार्टी युद्ध स्तर पर करेगी। जनजागरण अभियान को गति देते हुए सदस्यता अभियान भी कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जाएगा।
मौजूद रहे ये – इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव श्रीमती राज मरकाम, जपं अध्यक्ष शिशकुमारी चनाप, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू नाईक, जनपद सदस्य जयलाल कोर्राम,सकुर खान, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, गुरदीप सिंह पंढेर, विजय लांडगे, रेखा कश्यप, मानसाय निषाद, जयलाल नाग, सहित क्षेत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।