कोटा न्यूज़छत्तीसगढ

चोर जमीन के दस्तावेज के साथ एलईडी टीवी किया पार

कोटा न्यूज़ धमाका /// चोर ने दिन दहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर स्र्पये और जमीन के दस्तावेज पार कर दिए। इस दौरान महिला अपने काम पर गई हुई थीं। पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखकर जानकारी दी। इस पर महिला ने घटना की शिकायत कोटा थाने में की है।

छेरकाबांधा में रहने वाली शकुंतला साहू(35) छेरकाबांधा के स्थित वेलकम डिस्टलरी में श्रमिक हैं। रविवार की सुबह आठ बजे वे अपनी ड्यूटी में चली गई थी। दोपहर 12:45 को उनके पड़ोस में रहने वाली महिला ने मकान का ताला टूटा देखा। उसने शकुंतला को इसकी जानकारी देकर चोरी की आशंका व्यक्त की।

महिला अपने घर आईं। तब पता चला कि ताला तोड़कर घुसे चोरों ने कमरे में रखी पेटी को तोड़कर नकदी रकम, जमीन के दस्तावेज, एलईडी टीवी पार कर दिया था। महिला ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

ALSO READ : पुलिस ने पिस्टल के साथ 2 ठेकेदार को किया गिरफ्तार

महिला सुबह घरेलु काम निपटाकर अपने काम पर गई थी। इस बीच मोहल्ले में कई लोग अपने घरों में थे। चोरों ने दिन दहाड़े मकान का ताला तोड़ दिया। इसकी भनक पड़ोसियों को भी नहीं लगी। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर भाग निकले। इसके बाद मोहल्ले वालों को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने इसकी जानकारी महिला को दी। इस पर उसने पुलिस के पास शिकायत की है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!