जांजगीरछत्तीसगढ

जांजगीर : बैग छीनकर भाग रहे लुटरों को भीड़ ने दबोचा, जमकर धुना और फिर पुलिस को सौंपा

जांजगीर न्यूज़ धमाका /// मंगलवार देर शाम फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट की कोशिश करते दो लुटेरे लोगों के हत्थे चढ़ गए। लोगों ने पहले उनकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान लुटेरों का एक साथी वहां से बचकर भाग निकला। फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी कपड़े खरीदने के लिए एक दुकान में पहुंचा था। इसी दौरान वारदात हुई, पर लुटेरे कामयाब नहीं हो सके। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है। कोरबा की एक प्राइवेट कंपनी स्पंदना फाइनेंस का कर्मचारी संतोष चौहान रुपयों के कलेक्शन के लिए मंगलवार को जैजैपुर आया था। कलेक्शन के बाद रुपयों को एक बैग में भरकर देर शाम अपने लिए कपड़ा खरीदने एक दुकान में पहुंचा था। इसी दौरान दो लोग पहुंचे और उससे बैग लूट कर भागने लगे। बदमाशों को बैग लेकर भागते संतोष ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने बदमाशों को पकड़ लिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!