Uncategorizedमध्यप्रदेश

कलेक्टर के पास पहुंचा व्यक्ति, और बोला-सर मैंने हजारों लोगों की बचाई है जान, राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत हूं

विदिशा न्यूज़ धमाका // हजारों लोगों को नया जीवन देने वाले गोताखोर आज दर-दर की ठोकरे खा रहा है। फांका मस्ती में उनके दिन कट रहे हैं। देखा जाए तो वे आज भूखों मरने की कगार पर पहुंच गया है। उसे शासन-प्रशासन से किसी तरह की आर्थिक मदद नहीं मिली है। वे बड़ी उम्मीद के साथ परिवार की महिला को लेकर कलेक्टर दफ्तर पहुंचा था। वहां भी मदद नहीं मिली तो नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।

हम बात कर रहे हैं जिले के बहुचर्चित गोताखोर शिवचरण खंगार की। वे कलेक्ट्रेट में परिवार की एक महिला के साथ कलेक्टर के पास आर्थिक मदद की आस लेकर पहुंचा था। कलेक्टर ने सीधे तौर पर आर्थिक मदद में असमर्थता जाहिर की। जिस पर मौजूद शख्स ने उसे मिले राष्ट्रपति पुरस्कार और अन्य पुरस्कारों का हवाला देकर नाराजगी व्यक्त की। शिवचरण खंगार विदिशा के लॉन्ग मोहल्ला में रहते हंै और मूल रूप से गोताखोर का काम करता है।

उनका दावा है कि वह गंज बासौदा, विदिशा और भोपाल में कई हजार लोगों की जान बचा चुके हैं। आपदा प्रबंधन में उन्होंने लोगों की जान बचाई है। उन्हें प्रदेश सरकार और राष्ट्रपति की ओर से भी पुरस्कार मिले हैं। लेकिन आज जब उन्हें आवश्यकता पड़ी तब प्रशासन की ओर से कोई भी मदद नहीं मिल रही है। उनकी आर्थिक स्थिति बड़ी दयनीय हो गई है। भूखों मरने की नौबत आ गई है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!