जांजगीरछत्तीसगढ

जांजगीर : समाज के लोगों ने 3 लाख चंदा मांगा, मना करने पर उजाड़ दी दूकान

जांजगीर न्यूज़ धमाका /// शिवरीनारायण मे पीड़ित ललित कश्यप का कन्नौजिया कुर्मी धर्मशाला के दुकान को किराए पर लेकर कश्यप फर्निचर मार्ट के नाम से चलाता था। जिसका वह धर्मशाला प्रबंधन को किराया भी देता है। ललित ने बताया कि वह हमेशा की तरह दुकान रोज खोलता था। उसने 19 नवंबर 2021 को भी अपनी दुकान खोली थी। इसी दौरान दोपहर के समय कश्यप समाज के लक्ष्मण कश्यप, रामदुलार कश्यप, विशम्भर कश्यप, साखिराम कश्यप, धनेश कश्यप और छोटेलाल कश्यप उसके दुकान पहुंचे और उससे 3 लाख रुपए की मांग करने लगे।

इस पर उसने इतने पैसे नहीं होने की बात कहते हुए पैसा देने से मना कर दिया इस पर ये सभी भड़क गए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे थे। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली। तब से ये व्यापारी केस दर्ज कराने के लिए 56 दिन से भटक रहा है। ललित ने बताया कि मारपीट करने के बाद आरोपी उसके दुकान के अंदर घुस गए और अंदर रखा सारा सामान फेंक दिया। अंदर रखा 25 हजार रुपए नकद, 5 लाख रुपए की सागौन की लकड़ी भी लूट कर ले गए।

घटना के बाद ललित ने इस मामले में शिकायत थाने में की थी। मगर केस दर्ज नहीं किया गया। उसने बताया कि 5 से 6 बार वह थाने के चक्कर काट चुका है। लेकिन फिर भी केस दर्ज नहीं किया है। इसी वजह से उसने कुछ दिन पहले एसपी डॉ,अभिषेक पल्लव से मामले में शिकायत की है। जिस पर उन्होंने मामले में कार्रवाई करने की बात कही है। चंदा मांगा नहीं देने पर उसके साथ गाली-गलौज की गई। उसके साथ मारपीट भी की गई है। साथ ही उसका पूरा दुकान ही तोड़ दिया गया है। हैरानी की बात ये है कि कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज नहीं किया है। मामला शिवरीनारायण क्षेत्र का है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!