मध्यप्रदेश

आग का तांडव: इंदौर में सड़क पर कार जलकर खाक, इधर भोपाल में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, पुलिस ने कि छान बिन

भोपाल न्यूज़ धमाका // राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाने अंतगर्त इलाके में एक घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के दौरान घर में  बच्चे और महिलाएं थे। आग लगने के कारण सभी जान बचाने के लिए घर के छत पर चले गए। सूचना पर पहुंची पहुंची और फायर ब्रिगेड ने रस्सी के सहारे सभी का रेस्क्यू किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाय़ा।

वहीं दूसरी घटना आईटी सिटी इंदौर की है। कार से फैमिली सवार होकर कहीं जा रहे थे। हीरा नगर थाने के सामने अचानक कार के इंजन से धुंआ उठने लगा। कार चालक ने कार के तुरंत रोकर फैमिली के सदस्यों को बाहर निकाला। बाहर निकालते ही कार में आग लग गई। आग ने पूरी कार के पलक झपकते ही अपने आगोश में ले लिया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगे़ड ने आग को बुझाया। हालांकि तबतक आग के कारण कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!