मध्यप्रदेश

लड़की छेड़ने का अंजाम यही होता है, भाईयों ने की… वीडियो वायरल

भिंड न्यूज़ धमाका // सरेरहा लड़की छेडऩे का अंजाम यही होता है। शहर के वीरेंद्र नगर में दो मनचलों को एक छात्रा का पीछा करना महंगा पड़ गया। छात्रा के परिजन ने मनचलों को पकड़कर पहले तो जमकर पिटाई कर सबक सीखाया और फिर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। मनचलों की पिटाई का वीडियो स्थानीय लोगों ने बना लिया। मनचलों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

छात्रा को कई दिनों से परेशान कर रहे थे मनचले– वीरेंद्र नगर की एक छात्रा शहर के कोचिंग हब महावीरगंज में ट्यूशन पढऩे जाती थी। पिछले तीन दिनों से दो मनचले युवक बाइक के जरिए उसका पीछा कर परेशान कर रहे थे। पीडि़त छात्रा ने समझदारी दिखाते हुए अपने परिजन को यह बात बताई। जिसके बाद उसका भाई और भाई के दोस्तों ने पता लगाने के लिए शनिवार शाम कोचिंग सेंटर के पास निगरानी की। इस दौरान उन्होंने दो मनचलों को एक महंगी बाइक से उनकी बहन का पीछा करते पाया। साथ ही दो जगह उसे परेशान करता देख नगर पालिका के पास उन्हें पकड़ लिया और जमकर धुनाई की।

पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले– पकड़े गए एक मनचले ने अपना नाम छोटू जैन बताया और दूसरा उसने अपना भाई बताया। छात्रा के भाई दोनों मनचले युवकों को पकड़कर अपने घर पहुंचे। जहां मामले की भनक लगते ही पूरा मोहल्ला इक्कटा हो गया और आक्रोशित होकर पहले तो दोनों मनचलों की लात-थप्पड़ और जूतों से पिटाई की। उसके बाद परिजन और पुलिस को बुलाया गया। पीडि़त परिवार ने डायल-100 आते ही दोनों मजनुओं को पुलिस के हवाले कर दिया।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!