कोंडागांव

जिले के गोठान प्रबंध समितियों के अध्यक्ष सचिवों की जिला सभागार में हुई बैठक में तय के किये गये गौठान संचालन के तरीके

जिला कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देशानुसार जिले में स्वीकृत समस्त आवर्ती व राजस्व गोठान के अध्यक्ष सचिवों की बैठक 16 अगस्त को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें राज्य शासन की महत्वकांक्षी सुराजी गांव योजना अंतर्गत निर्मित समस्त गोठानों के संचालन संबंधी दिशा निर्देश व मार्गदर्शन से गोठान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सचिवों को अवगत कराया गया।
एसडीओ कृषि ने दी विस्तार से जानकारी – इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुविभागीय कृषि अधिकारी उग्रेश कुमार देवांगन द्वारा गोठान प्रबंधन समिति का गठन, समिति की बैठक, लेखा प्रबंधन, प्रबंधन समिति के कर्तव्य, दैनिक क्रियाकलाप के निर्धारण, चरवाहा, चारागाह, सूखे चारे की व्यवस्था, पशु स्वास्थ्य, समिति द्वारा संधारित की जाने वाली प्रमुख पंजिया रजिस्टर, ग्राम सभा की भूमिका, ग्राम पंचायत की भूमिका व शासकीय विभागों की भूमिका, एवं जिला मिशन प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विनय सिंह द्वारा गोठान में स्व सहायता समूह के चयन उनके दायित्व व उनके कार्य तथा नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक एमएफ खान द्वारा गोठान प्रबंधन समिति के खातों के संचालन में आने वाली दिक्कतों से संबंधित जानकारी व उनके निदान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!