बिलासपुरछत्तीसगढ

ठेका कंपनी के मैनेजर ने महिला सफाई कर्मियों दी गाली गलौज , नौकरी से निकलवाने की धमकी

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// सफाई कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर ठेका कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को सफाई कर्मचारी नेहरू चौक की में धर्म प्रदर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान ठेका कंपनी के मैनेजर ने महिला सफाई कर्मियों से गाली गलौज करते हुए नौकरी से निकलवाने की धमकी दी।

ALSO READ : शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

हेमू नगर में रहने वाली हेमा तिरुमले ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वे अपने वेतन व अन्य मांगों को लेकर नेहरू चौक के पास आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ नंदा खुरसैल, अंजु डकहा, सारिका, रिना चिन्ना व अन्य कर्मचारी भी थे।

अग्रसेन चौक से बिग बजार के बीच ठेका कम्पनी का प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेंद्र सिंह अपनी कार मे आया। कार खड़ी कर पूछताछ की। महिलाओं ने बताया कि वे राजीव गांधी चौक में काम करते हैं। इस पर मैनेजर नहीं उन्हें गाली गलौज करते हुए नौकरी से निकलवाने की धमकी दी।

महिलाओं ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मालूम हो कि इससे पहले भी ठेका कंपनी और महिलाओं के बीच मैनेजर द्वारा दुव्र्यवहार को लेकर विवाद होता रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!