गरियाबंदछत्तीसगढ

ग्रामीण अंचल में अक्षय तृतीया का पर्व पर मनाई बड़े ही धूम धाम व उत्साह के साथ,बच्चों ने कराई गुड्डे-गुड़ियों की शादी, बरात भी निकाली

नवापारा राजिम,न्यूज़ धमाका :- स्थानीय नवापारा सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में अक्षय तृतीया का पर्व बड़े ही धूम धाम व उत्साह के साथ मनाया गया। विशेषकर बच्चों ने इस त्यौहार को गुड्डे-गुड़ियों का विवाह रचाकर मनाया। नगर के लगभग सभी वार्डो सहित आसपास के ग्रामीण अंचल जैसे तर्री दुलना, पटेवा, कुर्रा व परागांव में बधाों ने जमकर आनंद लिया।

बच्चों ने सधाी शादी की तरह ही गुड्डे-गुड़ियों का चुलमाटी, हल्दी, तेल, मायन, बारात आदि कार्यक्रम का आयोजन किया। अनेक जगह तो बैंड बाजों के साथ गुड्डे-गुड़ियों की बारात निकाली गई। टिकावन कार्यक्रम में भी लोगों ने गुड्डे-गुड़ियों को उपहार भेंट किये।

ग्रामीण क्षेत्रों में अक्षय तृतीया को ठाकुर देव की पूजा अर्चना की गई। उन्हें धान व महुआ भरा दोना भेंट किया और खेत जाकर पहली धान का छिड़काव कर अच्छी फसल की कामना की गई।

ईद-उल फितर पर नमाज अदा कर अमन-शांति की मांगी दुआ

तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में मंगलवार को ईद उल फितर का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह 8 बजे रजा मस्जिद से जुलुस निकाली गई। जुलुस में रंग बिरंगे नये कपड़े पहने छोटे -छोटे बधो हाथों में झंडा लेकर चल रहे थे। युवा नौजवान बुजुर्ग नात शरीफ पढ़ रहे थे।

यह जुलुस ईदगाह पहुंची जहां मौलाना सिब्तैन रजा खान साहब द्वारा ईद की विशेष नमाज अदा कराई गई और सलातों सलाम का नजराना पेश किया गया तथा प्रदेश व देश में अमन शांति खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबाकर बाद दी और कब्रिस्तान पहुंचकर अपने मरहूमों के कब्रो में फूल, ईत्र चढ़ाकर फातिहा पढ़ी। कब्रिस्तान में मौलाना सिब्तैन रजा साहब ने परचम कुसाई की रस्म अदा किया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!