
भिलाई न्यूज़ धमाका /// आज चंदूलाल चंद्राकर चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी काम से निकाले जाने का विरोध और संविलियन की मांग करते हुए आज पदयात्रा निकाल रहे हैं। कर्मचारियों की पदयात्रा रैली की शक्ल में भिलाई के पावर हाउस से राजधानी के लिए शुरू हो चुकी है। दुर्ग जिले के भिलाई में स्थित डॉ. चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने आज भिलाई के पावर हाउस से राजधानी के लिए पदयात्रा निकाली है।
कर्मचारियों की मांग है कि उनका संविलियन किया जाए और जिन कर्मचारियों को काम से निकाला गया है, उन्हें वापस काम पर रख लिया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि डॉ. चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के सरकार द्वारा अधिग्रहण के बाद वहां के कर्मचारियों को निकाला जा रहा है, जो वर्षों से वहां कार्यरत थे। जानकारी मिली है कि पदयात्रा पर निकले कर्मचारी राजधानी में मुख्यमंत्री और राज्यपाल को अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने वाले हैं

