छतीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर: खंडहर स्कूल में मिली 13 साल के बच्चे की लाश, 15 दिनों से था लापता

बिलासपुर न्यूज धमाका – रतनपुर थाना क्षेत्र के भरारी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के बंद पड़े पुराने स्कूल से 13 वर्षीय चिन्मय सूर्यवंशी का शव बरामद हुआ है। बच्चा बीते 31 जुलाई से लापता था।

परिजनों का आरोप – पुलिस ने नहीं दिखाई गंभीरता

परिजनों के मुताबिक, चिन्मय 31 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे घर से निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। परिवार ने लगातार उसकी तलाश की और थाने से लेकर एसपी ऑफिस तक चक्कर लगाए, लेकिन पुलिस ने समय रहते गंभीरता नहीं दिखाई।
नाउम्मीद होते हुए भी परिवार ने पंपलेट छपवाकर आसपास के गांवों में लगाए और एक लाख रुपये इनाम की घोषणा भी की थी।

इस तरह हुआ खुलासा

गुरुवार को गांववालों को पुराने स्कूल की तरफ से तेज़ बदबू आने पर शक हुआ। जब वे अंदर पहुंचे तो एक कमरे में चिन्मय का शव पड़ा मिला। शव पूरी तरह से सड़ चुका था और डिकम्पोज हो गया था। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जांच और कार्रवाई

  • हत्या की आशंका को देखते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया।
  • पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
  • टीआई नरेश चौहान ने पुष्टि की कि शव काफी डिकम्पोज हो चुका है, जिससे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!