छतीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर हाईकोर्ट सख्त: चाकुओं की बिक्री पर गृह सचिव से मांगा शपथ पत्र

बिलासपुर न्यूज धमाका – बिलासपुर हाईकोर्ट ने शहर में खुलेआम हो रही चाकुओं की बिक्री को गंभीरता से लेते हुए इसे जनहित याचिका मानकर सुनवाई शुरू कर दी है। कोर्ट ने प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव, डीजीपी, आईजी बिलासपुर, कलेक्टर और एसपी बिलासपुर को पक्षकार बनाया है। साथ ही गृह विभाग के प्रमुख सचिव से व्यक्तिगत रूप से शपथ पत्र पर जवाब तलब किया है।

अगली सुनवाई 25 अगस्त को

हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने कहा कि बिलासपुर और रायपुर सहित कई जिलों में लगातार चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ रही हैं, ऐसे में दुकानों में चाकुओं की आम बिक्री पर रोक के लिए ठोस कदम उठाए जाने जरूरी हैं। मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी।

हालिया घटनाएं बनी वजह

  • रायपुर कोर्ट परिसर में हाल ही में एक बदमाश ने वकील को चाकू दिखाकर धमकाने की कोशिश की थी। मौके पर मौजूद वकीलों ने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
  • इसी साल जनवरी में खमतराई इलाके में एक वकील पर जानलेवा चाकू हमला भी हुआ था, जिसके बाद वकीलों ने आरोपी को कोर्ट परिसर में ही पीटा था।

कोर्ट का रुख

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि लगातार बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए सरकार को चाकुओं की बिक्री और उनके अवैध इस्तेमाल पर सख्ती करनी होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!