धनबादझारखण्डदेश

कार अनियंत्रित होकर पुल से 100 फीट नीचे गिरी, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

धनबाद न्यूज़ धमाका /// मंगलवार को एक कार दुर्घटना में एक बच्चे और दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 2 (NH-2) पर हिंद होटल के पास हुई। स्थानीय पुलिस टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची और वहां जमा स्थानीय लोगों की मदद से पांच लोगों को वाहन से बाहर निकाला। हालांकि, कार में सवार सभी पांच लोगों- दो पुरुषों, दो महिलाओं और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक ये सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।

बताया जा रहा है कि स्विफ्ट डिजायर नाम की कार तेज रफ्तार से जा रही थी और अनियंत्रित होकर पुल से सौ फीट नीचे नदी को पार कर गिर गई। बाद में अधिकारियों ने कार को बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार यह हादसा कार की गति तेज होने का कारण हुआ है। जिस पुलिया के पास यह हादसा हुआ वहां घुमाव ज्यादा है। पुलिया की रेलिंग को टच किए बगैर कार उछल कर छोटी नदी को पार करते हुए दूसरी तरफ दीवार से टकरा गई। कार के सड़क से 100 फीट से ज्यादा नीचे गिरने के बाद परखच्चे उड़ गए। कार के भीतर बैठके पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। कार का मीटर 150 किमी पर लॉक है। इससे साफ जाहिर है कि कार की गति 150 किमी के आसपास होगी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!