छत्तीसगढ

प्रदेश में खुलेगा कपड़ा कारखाना, मेसर्स एसबीटी प्राइवेट लिमिटेड से सुझाव

रायपुर (राज्य ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में कपड़ा (टेक्सटाइल) कारखाना की स्थापना होगी। राज्य कैबिनेट ने इसके लिए विशेष प्रोत्साहन देने का फैसला किया है। यह उद्योग मेसर्स एसबीटी प्राइवेट लिमिटेड लगाएगा। कैबिनेट ने इसके साथ ही राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत मेसर्स वीटेक को उद्योग की स्थापना के लिए विशेष निवेश प्रोत्साहन पैकेज निर्धारण के लिए प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। कैबिनेट ने किसानों को राहत देते हुए कृषि उपकरणों की खरीदी नियम में भी बदलाव का फैसला किया है। कृषि अनुसंधान से संबंधित मशीन और इक्यूपमेंट, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन के लिए आवश्यक सामग्री के दर का निर्धारण और आपूर्ति कर सकेगा। बीज एवं कृषि विकास निगम को अब सीएसआइडीसी और उद्योग विभाग से इसके लिए न तो अनुमति लेने की जरूरत होगी, न ही उन पर निर्भर रहना पड़ेगा। इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

बीज और कृषि यंत्रों के दाम निर्धारित होंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीज एवं कृषि विकास निगम को कृषि विभाग और समान प्रकृति के अन्य विभागों के लिए आवश्यक वस्तुओं के दर निर्धारण के लिए अधिकृत करने का फैसला किया है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि इस फैसले से बीज, कीटनाशक, हस्तचलित, बैलचलित, पावर चलित, कृषि यंत्र व मशीनरी, ट्रैक्टर, पावर टीलर, ट्रेसर, शीड ड्रील के दाम तय होंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!