जम्मू कश्मीरदेश

जम्मू कश्मीर : श्रीनगर और अनंतनाग में दो जगहों पर आतंकी हमला, ASI शहीद, युवक को मारी गोली

जम्मू कश्मीर /// एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। बीते 30 मिनट के अंदर श्रीनगर और अनंतनाग में हुए हमले में दो को जान गवांनी पड़ी। आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अनंतनाग जिले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

बुधवार शाम श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी तो वहीं दूसरी तरफ दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के विजवेहरा में आतंकियों ने एएसआई मोहम्मद अशरफ को गोली मार दी। इसके बाद घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ईदगाह थाना सफाकदल में रऊफ अहमद नाम के युवक पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। घायल को एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन दो मामलों के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है।

अनंतनाग जिले में थाने के पास बिजबिहारा में एक और आतंकी हमला हुआ। जहां एक पुलिस अधिकारी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग दौरान एएसआई को 4 गोलियां लगीं। पुलिस कर्मी का नाम मोहम्मद अशरफ बताया जा रहा है। जो विजवेहरा थाने में ही तैनात थे। पुलिसकर्मी को स्थानीय अस्पताल से श्रीनगर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन श्रीनगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही एएसआई की मौत हो गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!