रायगढ़छत्तीसगढ

रायगढ़ में थार्मामीटर का पारा पंहुचा 42.5 डिग्री किया दर्ज,गर्मी बढ़ते ही शहर समेत ग्रामीण अंचलों का घटने लगा जलस्तर तेजी से  

रायगढ़,न्यूज़ धमाका :-इन दिनों बेतहाशा गर्मी बढ़ रही है आलम यह है कि चैत्र में ज्येष्ठ की गर्मी अपना सितम ढा रही है। लोग बेहाल हो रहे हैं सड़के दोपहर होने पहले ही सुनसान हो रही है उनको अब आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की चिंता सताने लगी है। बुधवार शहर का तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया है

जबकि न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 26 डिग्री तक पहुंचा है । दरअसल बीते हफ्ते शनिवार से पारा चढ़ने लगा है जो आने वाले दिनों में और ज्यादा चढ़ने की बात कही जा रही है । जिससे गर्मी से अब राहत किसी तरह से मिलने की

गुंजाइश नहीं दिख रही है ।

पारा चढ़ने के कारण दिन के समय लोग शहर की सड़कों पर नजर नहीं आते हैं और दोपहर का सन्नााटा पसर जाता है । लोगों ने कहा कि आने वाले दिनों में हम गर्मी को कैसे सहन कर पाएंगे । इधर गर्मी बढ़ते ही शहर समेत ग्रामीण अंचलों का जलस्तर तेजी से घटने लगा है, इससे पानी की समस्या गहराने लगी है, स्थितियां यह बन गई है कि नगर निगम क्षेत्र में निगम टेंकर सड़कों पर दिन में दर्जनों च-र लगा रही है वहीं ग्रामीण अंचल में भी यही हाल है परंतु वहां समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जानकारों का मानना है कि अप्रैल माह में गर्मी बढ़ने से संकट की स्थिति उत्पन्ना करेगा। जो भयावहता स्थिति को लाकर खड़ा करेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!