जांजगीरछत्तीसगढ

जांजगीर : बाइक से जा रहे पिता-पुत्र को टैंकर ने मारी टक्कर , पिता की मौत , पुत्र गंभीर हालत में

Story Highlights
  • देर रात टैंकर की टक्कर से पिता की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल है। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिता के शरीर के टुकड़े-टुकड़े होकर सड़क पर बिखर गए। हादसे के बाद टैंकर का ड्राइवर मौके से भाग निकला। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया।

जांजगीर न्यूज़ धमाका /// हसौद क्षेत्र के अम्लीडीह निवासी नंदलाल सतनामी (45) अपने बेटे रामनाथ (20) के साथ दीपावली की खरीदारी करने के लिए सोमवार देर शाम निकले थे। बाजार से लौटने के दौरान रात करीब 8 बजे गांव के पास ही फैक्ट्री से फ्लाई ऐश लेकर जा रहे एक टैंकर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता-पुत्र उछल कर सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान नंदलाल टैंकर में फंस गया।ड्राइवर ने टैंकर रोकने की जगह उसकी स्पीड बढ़ा दी।

इससे नंदलाल के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो कर सड़क पर बिखर गए। इसके बाद टैंकर का ड्राइवर भाग निकला। वीभत्स हादसा देख आसपास के लोग भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स के साथ ही तहसीलदार भी पहुंच गए। इसके बाद किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया गया। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!