मुंबई

ब्रेकिंग न्यूज़ : महाराष्ट्र के डिप्टी CM की एक हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति हुई सीज

Story Highlights
  • शरद पवार के भतीजे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार के पास यह साबित करने के लिए अब 90 दिनों का समय होगा कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा अटैच की गईं संपत्तियां बेनामी पैसे से नहीं खरीदी गई हैं।

मुंबई न्यूज़ धमाका /// महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की गिरफ्तारी के बाद अब वर्तमान डिप्टी CM अजित पवार पर एक और केंद्रीय एजेंसी का शिकंजा कसता हुआ नजर आ रहा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अजित पवार की कई दर्ज प्रॉपर्टीज को जब्त करने का अस्थाई नोटिस जारी किया है। इसमें महाराष्ट्र की 27 प्रॉपर्टीज, गोवा का 250 करोड़ का रिसार्ट और 600 करोड़ की एक शुगर मिल शामिल है। इसमें दिल्ली की भी कुछ प्रॉपर्टीज शामिल हैं। ये संपत्तियां 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा की हैं।

इन संपत्ति को सीज करने का है आदेश 

1. 600 करोड़ मार्केट वैल्यू की जरंदेश्वर शुगर फैक्ट्री शामिल है।
2. साउथ दिल्ली में स्थित 20 करोड़ रूपये का फ्लैट।
3. अजित पवार के बेटे पार्थ पवार का निर्मल ऑफिस, इसकी कीमत तकरीबन 25 करोड़ रुपये है।
4. ‘निलय’ नाम से गोवा में बना 250 करोड़ रूपये का रिसॉर्ट।
5. इसके अलावा पुणे, मुंबई समेत महाराष्ट्र की 27 अलग-अलग जगहों की जमीन भी इसमें शामिल हैं। इसकी मार्केट वैल्यू करीब 500 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

IT डिपार्टमेंट इससे पहले पवार के परिवार के कई सदस्यों के घरों पर भी छापेमारी कर चुका है। जिन्हें नोटिस भेजा गया है, उनमें अजित पवार की बहनों की भी कुछ प्रॉपर्टीज हैं। उस दौरान पवार के रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी के बाद 184 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति का पता लगाया था। विभाग ने 7 अक्टूबर को 70 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान IT ने अजित पवार के बेटे पार्थ पवार के मालिकाना हक वाली कंपनी अनंत मर्क्स प्राइवेट लिमिटेड पर भी छापा मारा था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!