
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// राजस्थान की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. इसमें से एक सीट का नतीजा आ गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, धारियावाड सीट से कांग्रेस के नागराज मीणा जीत गए हैं. नागराज मीणा करीब 21 हजार वोटों से जीते हैं. वहीं वल्लभ नगर विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस 6 हजार वोटों से आगे चल रही है. बता दें कि धारियावाड सीट पहले बीजेपी के खाते में थी. वहां के विधायक गौतम लाल मीणा के निधन के बाद उपचुनाव हुआ था




