दिल्लीनई दिल्ली

सूर्यकुमार आईसीसी टी20 वर्ल्डकप रेंकिंग में दुनिया के सबसे नंबर वन बन गए बल्लेबाज

दिल्ली,न्यूज़ धमाका :- भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप रेंकिंग में दुनिया के सबसे नंबर वन बल्लेबाज बन गये है.उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया है। ताजा आईसीसी रैंकिंग में सूर्य कुमार के 863 रेटिंग पॉइंट है। वही रिजवान के 842 रेटिंग पॉइंट है। सूर्य कुमार ने रिजवान पर 21 रेटिंग प्वाइंट की बढ़त बनाकर रखी है। सूर्यकुमार टी20 रैंकिंग में नंबर वन वाले ओवरऑल 23वें बल्लेबाज है।

वही,यह मुकाम हासिल करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। इससे पहले विराट कोहली सितंबर 2014 से लेकर दिसंबर 2017 के बीच 1013 दिनों तक नंबर वन टी20 बैटर रह चुके हैं। 863 रेटिंग प्वाइंट भारतीय बल्लेबाज द्वारा हासिल किया गया दूसरा रेटिंग पॉइंट हैं। कोहली ने सितंबर 2014 में 897 रेटिंग प्वाइंट हासिल किया था। सूर्यकुमार इस साल t20 में शानदार फॉर्म में दिखे हैं।

वह इस साल ओवरऑल इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने साल 2022 में अब तक 27 मैचों में 41.95 की औसत और 183.80 के स्ट्राइक रेट से 965 रन बनाए हैं। सूर्य कुमार ने इस साल 1 शतक भी लगाया है। उन्होंने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ 117 रन की पारी खेली थी। इस साल सूर्यकुमार ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक शतक और आठ अर्धशतक लगाए हैं।

मोहम्मद रिजवान सूर्य कुमार के बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं,उन्होंने इस साल 21 मैच में 123.84 के स्ट्राइक रेट से 886 रन बनाए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर जिंबाब्वे के सिकंदर रजा हाय रजा ने इस साल 23 टी20 मैचों में 151.40 के स्ट्राइक रेट से 701 रन बनाए हैं। इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में विराट कोहली चौथे स्थान पर हैं। कोहली ने इस साल 18 मैचों में 140.08 के स्ट्राइक रेट और 55.33 की औसत से अब तक 664 रन बनाए हैं।

सूर्य कुमार ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के बाबर आजम को भी पीछे छोड़ दिया। सूर्यकुमार ने साथ ही एक कैलेंडर ईयर में t20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

उन्होंने इस साल 2022 अब तक कुल 55 छक्के लगाए हैं इस मुकाम को छूने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड मोहम्मद रिजवान के नाम था। रिजवान ने 2021 में 42 छक्के लगाए थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!