भोपालमध्यप्रदेश

MP : सूदखोरों से त्रस्त परिवार के मुखिया ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

भोपाल न्यूज़ धमाका //  सूदखोरों से त्रस्त होकर गुरुवार की रात जहर पीने वाले जोशी परिवार के एक और सदस्‍य की रविवार सुबह मौत हो गई। परिवार के मुखिया संजीव जोशी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं अस्‍पताल में इलाजरत उनकी पत्‍नी की स्‍थिति भी गंभीर बनी हुई है। इससे पहले शुक्रवार को उनकी पूर्वी (16) और मां नंदिनी (67) की मौत हो चुकी थी। वहीं शनिवार को बड़ी बेटी ग्रीष्मा (21) ने भी दम तोड़ दिया था।

इस मामले में शनिवार को पुलिस ने चार महिलाओं को खुदकुशी के लिए उकसाने, ऋणियों का संरक्षण अधिनियम मप्र के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्यमंत्री की ओर से क्षेत्रीय विधायक कृष्णा गौर ने पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये का चेक भी सौंपा। पिपलानी थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि एक निजी अस्पताल में भर्ती संजीव जोशी और उसकी पत्नी अर्चना का इलाज चल रहा था।

रविवार सुबह संजीव जोशी की भी मौत हो गई। पुलिस ने जोशी परिवार को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में बाल विहार के पास आनंद नगर में रहने वाली बबली दुबे (36), रानी दुबे (19), पटेल नगर निवासी उर्मिला बेलदार (खाम्बरा) (50) और अशोका गार्डन में रहने वाली प्रमिला बेलदार (38) को गिरफ्तार कर लिया है। रानी बबली की बेटी है। उसकी शादी की बात चल रही थी। इस वजह से बबली, अर्चना जोशी से रुपये वापसी के लिए दबाव बना रही थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!