
रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने सड़क और अन्य निर्माण परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर कड़ा रुख अपनाया है। नवा रायपुर के विश्राम भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने भू-अर्जन और निर्माण कार्यों को अगली बैठक से पहले पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्य निर्देश
भू-अर्जन, प्राक्कलन, निविदा और कार्य अनुबंध की प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए।
सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।
बारिश खत्म होते ही युद्धस्तर पर सड़कों की मरम्मत शुरू की जाए और दिसंबर तक पूरा हो।
डीपीआर तैयार करते समय सटीक मूल्यांकन किया जाए ताकि बजट और समय सीमा में बदलाव की जरूरत न पड़े।
बैठक में मौजूद अधिकारी
बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी और सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंता शामिल रहे।
राष्ट्रीय राजमार्ग और एडीबी परियोजनाओं की समीक्षा
अरुण साव ने राष्ट्रीय राजमार्ग और एडीबी परियोजनाओं की अपूर्ण कार्यों की प्रगति पर भी नाराजगी जताई और समयसीमा के भीतर काम पूरा करने के आदेश दिए।
