
जम्मू कश्मीर न्यूज़ धमाका /// माता वैष्णो देवी भवन में नए साल 2022 के मौके पर धक्का-मुक्की के बाद भगदड़ मच गई। धक्का मुक्की रात के करीब ढ़ाई बजे शुरु हुई थी। इस हादसे में दो महिलाओं समेत 12 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है इस हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। केंद्र ने मृतकों के लिए 2 लाख के मुआवजे का किया ऐलान है और घायलों को 50 हजार की आर्थिक मदद दी जााएगी।
जानकारी के अनुसार अभी भी राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। स्थानीय प्रशासन की ओर से लगभग 15 लोगों को रेस्क्यु किया गया है। हालांकि, घायलों की कुल संख्या के बारे में अभी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है, वैसे 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
बता दें कि बीते शुक्रवार को भारी संख्या में लोग नए साल 2022 के मौके पर कटरा में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए आए थे। इस दौरान भीड़ में धक्का मुक्की हो गई। इसी वजह से भगदड़ मच गई। काटरा अस्पताल के बीआरओ डॉ गोपाल दत्त ने बताया है कि अभी तक हमारे पास 12 लोगों के मरने की जानकारी आई है।
जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। आधिकारिक आंकड़ा अभी नहीं बताया गया है। घायलों की कुल संख्या के बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं घायलों का इलाज नरायणा अस्पताल में चल रहा है।




