बिलासपुरछत्तीसगढ

अंतरराष्ट्रीय समपार जागरुकता दिवस पर विशेष संरक्षा अभियान चलाया अभियान सभी प्रमुख फाटकों पर सुरक्षित ढंग से फाटक पार करने का दिया परामर्श

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- अंतरराष्‍ट्रीय समपार(फाटक) जागरूकता दिवस के अवसर पर समपार फाटक पार करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं नियमों के प्रति जागरूकता किया गया। इसके लिए मंडल संरक्षा संगठन, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर ओर से जून से नौ जून तक विशेष समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत मंडल रेल प्रबंधक आलोक सहाय के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अनुराग सिंह के निर्देशन में योजनाबद्ध तरीके से प्रत्येक दिन संरक्षा सलाहकारों, नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों, स्काउट-गाइड तथा विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षकों तथा रेलवे सुरक्षा बल के सदस्यों द्वारा मंडल के सभी समपार फाटकों में राहगीरों को संरक्षा नियमों से संबन्धित पम्पलेट देकर संरक्षा नियमों का पालन करते हुये सुरक्षित ढंग से फाटक पार करने का परामर्श दिया गया।

आज इस अभियान के अंतिम दिन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर से वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अनुराग सिंह के नेतृत्व में संरक्षा सलाहकारों, नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों, स्काउट-गाइड, रेलवे सुरक्षा बल तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर से बाइक रैली निकाली गई। जिसे मंडल रेल प्रबंधक आलोक सहाय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली डीआरएम आफिस से तितली चौक, बुधवारी बाजार, क्रू लाबी होते हुए राहगीरों को संरक्षा जागरूकता का संदेश देते हुये स्टेशन के गेट नं दो में समाप्त हुई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!