राजनांदगांवछत्तीसगढ

रेत के ढेर में मिला कंकाल

राजनांदगांव न्यूज़ धमाका /// जिले के ग्राम खैरा सड़क अतरिया नवापारा में एक ग्रामीण द्वारा मंगाए गए रेत में कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरा नवापारा निवासी सूरज कुमार अपना पक्का मकान बनाने एक हाईवा रेत रायपुर जिले से मंगाया था। कल बुधवार की दोपहर तकरीबन 3 बजे हाईवा ग्रामीण के घर के बाहर रेत डंप कर दिया था। रेत डंप करने से गली का रास्ता जाम हो गया था।

गुरुवार सुबह करीब 6 बजे घर के सदस्य गली में बिखरे रेत को हटा रहे थे। तभी उनको डंप रेत में कपड़े में लिपटा कुछ सामान मिला। रेत को हटाने पर उसमें से कंकाल निकला। जिसे देख कर सभी स्तब्ध रह गए।ग्रामीणों ने इसकी सूचना छुईखदान थाना में दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर तफ्तीश कर रही है। माना जा रहा है कि यह कंकाल नदी किनारे दफन किए किसी शव का होगा। जो रेत के साथ यहां आ गया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!