बिहारदेश

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत

बिहार न्यूज़ धमाका /// लखीसराय में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. लखीसराय में ट्रक और विक्टा के बीच हुई भीषण टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गयी. वहीं गाड़ी में सवार 4 अन्य लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये हादसे का शिकार हुए लालजीत सिंह की पत्नी का निधन हो गया था. पटना में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया. जिसके बाद परिवार के लोग वापस पैतृक आवास भंडरा गांव आ रहे थे. इसी क्रम में सड़क हादसे का शिकार पूरा परिवार बन गया. और गाड़ी में सवार दस लोगों में 6 की मौत मौके पर ही हो गयी.

लालजीत सिंह हरियाणा के वर्तमान एडीजीपी ओमप्रकाश सिंह (फिल्म अभिनेता स्व.सुशांत सिंह के बहनोई) के एकलौता बहनोई थे. इस घटना में लालजीत सिंह सहित उनका दो बेटा और एक बेटी की भी मौत हो गयी है. इसके अलावा वाहन चालक और लालजीत सिंह की एक संबंधी महिला की मौत हो गयी है.लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालयके समीप एनएच 333 पर यह हादसा हुआ है. मंगलवार सुबह करीब 6 बजे एचपी गैस के एक ट्रक ने विक्टा में टक्कर मारी. टक्कर इतनी भीषण थी कि विक्टा गाड़ी के परखच्चे उड़ गये. गाड़ी में सवार लोगों को कुछ सोचने का भी मौका मिलता, इससे पहले सबकुछ खत्म हो चुका था. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार समेत पूरे गांव में हाहाकार मचा हुआ है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!