देश

23 लोगों की हत्या शूटर दे दी थी पहले ही चेतावनी

अमेरिका,न्यूज़ धमाका :- अमेरिका के टेक्सास में एक स्कूल में भीषण गोलीबारी में 19 छात्र समेत 23 की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद टेक्सास के गवर्नर का कहना है कि स्कूल में 19 बच्चों और दो शिक्षकों की हत्या करने वाले बंदूकधारी ने हमले से कुछ मिनट पहले सोशल मीडिया पर चेतावनी दी थी कि वह एक स्कूल में गोलीबारी करने जा रहा है. गवर्नर ग्रेग एबॉट का कहना है कि शूटर की उम्र 18 वर्ष है और उसने हमले के लिए एआर-15 हथियार का इस्तेमाल किया.

गोलीबारी से करीब 30 मिनट पहले उसने सोशल मीडिया पर तीन पोस्ट किए. राज्यपाल के अनुसार, रामोस ने पोस्ट किया कि वह अपनी दादी को गोली मारने जा रहा था, फिर उसने महिला को गोली मार दी थी, और अंत में वह एक स्कूल में गोलीबारी करने जा रहा था. हमले में सत्रह लोग घायल भी हुए थे. एबॉट का कहना है कि रामोस का पहले से कोई आपराधिक इतिहास नहीं था. न ही वह मानसिक तौर पर बीमार था.

इस घटना पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि मैं इस सबसे थक गया हूं, अब हमें एक्शन लेना होगा. उन्होंने कहा, इस तरह की सामूहिक गोलीबारी दुनिया में कहीं और कम ही होती है. हम इस नरसंहार के साथ जीने को तैयार क्यों हैं? इसे खत्म करने का समय आ गया है.

टेक्सास के गर्वनर ग्रेग अब्बोत्त ने बताया कि आरोपी शूटर ने हमला करने के बाद खुद को भी गोली मार ली. घटना दोपहर के वक्त की बताई जा रही थी जब एक 18 वर्षीय शूटर अचानक से स्कूल कैंपस में घुस आया. जैसे ही पुलिस को शूटर के बारे में पता चला, तुरंत फोर्स मौके पर भेज दी गई, वहीं बच्चों के माता-पिता से कैंपस में ना जाने की अपील हुई.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!