छत्तीसगढ

मां का अपमान करने वालों का मां ही रखेगी ध्यान- शिव दत्ता

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ बंगाली समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव दत्ता ने काली डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म में मां काली के अपमान का कारक बने भारत विरोधी विधर्मियों के पाप का शमन करने की प्रार्थना करते हुए कहा है कि भारतीय संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा पर आधारित है।

हमारी संस्कृति पाप का विनाश और पापी का उद्धार करने में भरोसा रखती है, इसलिए हमारा समाज, हमारी संस्कृति उन पापियों को सद्बुद्धि प्रदान करने की विनती सत्य सनातन धर्म की अधिष्ठात्री देवी से करती है, जिनका अपराध अक्षम्य है। आसुरी शक्तियों का संहार अपरिहार्य होने पर ही जगतजननी ने रौद्र रूप धारण कर सृष्टि को सदजीवन दिया।

मां जीवन का आधार है। इस चिरंतन सत्य को अस्वीकार करने वाले यह नहीं जानते कि वे सब इसी माता की संतान हैं। माता के बिना जीवन की उत्पत्ति असंभव है। इस परम सत्य को आसुरी शक्तियां ही उपेक्षित करने की धृष्टता कर सकती हैं और आसुरी शक्तियों का निवारण भी स्पष्ट रूप से सर्वज्ञात है

तब भी नराधम मानसिकता का विद्रूप चेहरा आज लीना मनिमेखलाई और उनकी संकीर्ण मानसिकता का समर्थन करने वाली महुआ मोइत्रा व महुआ का समर्थन करने वाले शशि थरूर जैसे राजनीतिज्ञों में झलक रहा है। हिंदुत्व सहिष्णुता का दूसरा नाम है। इसलिए यह सब हो रहा है।

इन्हें यह समझ लेना चाहिए कि भारत के संविधान में इनके लिए पर्याप्त व्यवस्था है। ऐसी कुत्सित मानसिकता का भारत की संस्कृति और संविधान में कोई स्थान नहीं है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!